Govt. Schemes

Atmnirbhar Bharat Abhiyan in Hindi: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा

Atmnirbhar Bharat Abhiyan in Hindi। आत्मनिर्भर भारत अभियान। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज। आत्मनिर्भर भारत योजना। Atmnirbhar Bharat Yojna in Hindi

Atmnirbhar Bharat Abhiyan: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID19 महामारी से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ की राहत पैकेज की घोषणा की है। इस ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ के तहत सभी वर्गों को ध्यान मे रखा गया है जिससे निश्चय ही देश की आर्थिक गति को रफ्तार देने में सहायता मिलेगी। यहाँ आपको यह बताना आवश्यक है कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज अपने आप में स्वतंत्र भारत में अब तक का सबसे बड़ा राहत पैकेज है, जो कि हमारी अर्थव्यवस्था का करीब 10% है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान क्या है?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि यह अभियान भारत सरकार के द्वारा कोरोना वायरस महामारी के उपरांत तथा देश में लॉक डाउन के चलते होने वाले आर्थिक नुकसान की  भरपाई तथा अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए शुरू किया गया है। Atmnirbhar Bharat Abhiyan के तहत देश को 20 लाख करोड़ का बहुत ही बड़ा आर्थिक पैकेज दिया गया है जिसका सकारात्मक प्रभाव देश के शेयर मार्केट में भी दिखायी दिया है। यह पैकेज पाकिस्तान जैसे देश की जीडीपी का 84% है।

Benefits of Atmnirbhar Bharat Abhiyan

आप सबको यह पता है कोरोना महामारी के कारण विश्व अर्थव्यवस्था एतिहासिक मंदी के दौर से गुजर रही है और इससे भारत जैसा विकासशील देश भी अछूता नहीं है। कोरोना महामारी चीन की वुहान शहर से शुरू होकर संपूर्ण विश्व में फैला है। विश्व के ज्यादार देश इसे चीन की कोई साजिश बता रहे हैं और यही कारण है की ज्यादातर कंपनियां चीन छोड़ना चाह रही हैं। इसी अवसर का लाभ भारत उठाना चाह रहा है। इस योजना का एक उद्देश्य यह भी है कि देश में विदेशी कंपनियों के लिए उपयुक्त माहौल पैदा करना जिससे नौकरी के अवसर पैदा हों।

आत्मनिर्भर भारत (Self Reliant India) के उद्देश्य को लेकर मोदी जी ने स्वदेशी को अपनाने तथा प्रमोट करने के लिए भी ज़ोर दिया है। देश के लघु व कुटीर उद्योगों को इस योजना से संबल मिलेगा। इस पैकेज के अंतर्गत Labour, Land, Liquidity, और Laws आदि सुधारों पे ध्यान दिया गया है।

आत्मनिर्भर भारत योजना (Atmnirbhar Bharat Yojna) के उद्देश्य

आत्मनिर्भर भारत अभियान की घोषणा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही दूरदर्शी और निर्णायक कदम  है। आत्मनिर्भर भारत का तात्पर्य यह है कि देश में ही उत्पादन को बढ़ावा देना, देश में ही स्वदेशी उत्पादों कि खपत हो, सप्लाइ चेन को दुरुस्त करना है। प्रधान मंत्री ने देश की क्षमता का उदाहरण देते हुये कहा कि कोरोना महामारी से पहले देश में N95 मास्क तथा PPE kit का उत्पादन नहीं होता था किन्तु जैसे ही कोरोना इंडिया में फैला देश के ही लोगों ने इसका उत्पादन शुरू किया है और अब हम 2 लाख PPE kit हर दिन बना रहे हैं। इसी क्षमता को ध्यान में रखते हुये देश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर यह महत्वपूर्ण आत्मनिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। इस योजना के कुछ महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं जैसे:

  • लॉक डाउन तथा कोरोना महामारी के कारण देश के किसानों तथा मजदूरों को सहायता प्रदान करना है।
  • देश में छोटे उधयोगों को प्रोत्साहित करना
  • देश में आधुनिक निर्माण करना जो कि विश्व स्तरीय हो
  • देश में उत्पादन के साथ साथ देश में ही खपत को भी प्रोत्साहित करना
  • भारत को स्वावलम्बी बनाना तथा वैश्विक बाजार में भारत की उपस्तिथि दर्ज करवाना।

Atmnirbhar Bharat Abhiyan संबंधित जानकारी आप mygov पे भी जाके देख सकते हैं।

You Can Also Check