Govt. Schemes

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna): आवेदन (Application), योग्यता (Eligibility), बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूर निवेश करें।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna) भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना को भी माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी शुरू किया है जिससे कि लाखो लोग इस योजना का लाभ उठा सके। इस योजना का शुभारंभ 4 दिसम्बर 2014 को हुआ जिसके तहत ‘सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account)’ खोला जा सकता है।  इस योजना के अंतर्गत माता पिता अपनी बेटी का सुकन्या खाता खोल सकते हैं। सुकन्या खाता जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक खोल सकते हैं।

इच्छुक माता पिता “सुकन्या समृद्धि खाता (Sukanya Samriddhi Account)” देश में किसी भी डाकघर अथवा अधिकृत बैंक में खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत एक वित्तीय वर्ष में 250 रुपए से लेकर 1.5 लाख तक जमा करवाया जा सकता है। यह योजना भारत सरकार गरीबों तथा माध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर शुरू की है और लोग इस योजना को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। यहा हम आपको यह बताना आवश्यक समझते हैं कि एक बेटी के नाम पर एक ही खाता खोला जा सकता है। हाँ यदि किसी की दो बेटियाँ हैं तो दोनों के नाम पर सुकन्या खाता खोला जा सकता है।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि यदि एक परिवार में दो से अधिक बेटियाँ है तो तो इस सुविधा के लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि बेटियों के जुड़वा होने की स्थिति में तीसरा खाता भी खोला जा सकता है मगर इसके लिए संबंधित विभाग से प्रमाण पत्र लेना आवश्यक होगा। सुकन्या खाता (Sukanya Account) देश में कहीं भी ट्रान्सफर किया जा सकता है जिसके लिए जरूरी आवेदन दस्तावेजों के साथ देना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna): Highlights

  • देश में कोई भी व्यक्ति अपने बेटी का सुकन्या खाता अधिकृत बैंक अथवा डाकघर में खोल सकता है।
  • एक बेटी के नाम पर दो खाते नहीं खोले जा सकते हैं। हालांकि दो बेटियों का खाता अलग अलग खोला जा सकता है।
  • तीसरी बेटी का खाता नहीं खोला जा सकता है। हालांकि अगर बच्चे जुड़वाँ हैं तो इस स्थिति में जन्म संबंधित प्रमाण पत्र देकर तीसरा खाता भी खोला जा सकता है।
  • खाता केवल और केवल बेटी के नाम पर ही खोला जायेगा और अभिभावक उसका संचालन कर सकते हैं।
  • यदि बच्ची के माता पिता नहीं हैं तो ऐसे में उसके सरंक्षक या अभिभावक उसका खाता खोल सकते हैं।
  • खाता 250 रुपए की राशि से खोला जा सकता है तथा एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख जमा किया सकता है।
  • खाता खोलने से चौदह साल पूरे होने तक, खाते में पैसे जमा किए जा सकते हैं।
  • बेटी के 10 वर्ष पूरे होने तक माता पिता खाते का संचालन कर सकते हैं। उसके बाद बेटी स्वयं अपने खाते का संचालन कर सकती है।
  • सुकन्या खाते को देश में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है।
  • बेटी के 18 वर्ष होने के बाद खाते खाते में जमा राशि के 50% हिस्से को निकालने की अनुमति दी जा सकती है।
  • यदि किसी कारणवश बेटी की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में अभिभावक द्वारा खाता बंद कर दिया जायेगा तथा जमा राशि संपूर्ण ब्याज सहित वापस मिल जाएगी।
  • सुकन्या समृद्धि खाता 21 साल की अवधी पूरी होने के बाद ही परिपक्व (mature) होगा।
  • यदि बेटी का विवाह 21 वर्ष की अवधी से पहले
    हो जाता है तो, शादी की तारीख के बाद खाते का संचालन नहीं किया सकेगा। हालांकि खाते में जमा राशि ब्याज सहित प्राप्त की जा सकेगी। 

सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोले: How to open Sukanya Samriddhi Account?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाना बहुत ही आसान है। कोई भी भारतीय नागरिक अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या खाता खोल सकता है। खाता खोलने के लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर अथवा अधिकृत बैंक शाखा में जाना पड़ेगा। यहाँ बताना आवश्यक है कि यहा खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) में खोला जा सकता है। इस खाते को किसी सामान्य खाते की तरह ही खोला जाता है। आपको एक सुकन्या समृद्धि आवेदन पत्र दिया जायेगा जिसे भरकर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा।

खाता खोलने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) तथा आधार कार्ड संख्या की आवश्यकता पड़ेगी। पासपोर्ट साइज़ का फोटोग्राफ भी फ़ॉर्म के साथ चिपकना होगा। आवेदन जमा होने के बाद बैंक अथवा डाकघर आपको उचित कार्यवाही के बाद पासबूक जारी करेगा। अब आप इस खाते में अपनी सुविधानुसार पैसा जमा कर सकते हैं जो की बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम आयेगा।

सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए योग्यता: Eligibility for Sukanya Samriddhi Account

वैसे तो हमने सभी जरूरी जानकारी ऊपर दे दी है फिर भी आप यहाँ सुकन्या समृद्धि खाता खोलने संबंधित बिन्दुवार योग्यता मानक देख सकते हैं:

  • खाता खोलने के लिए बेटी की आयु 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अर्थात बेटी जन्म से लेकर 10 वर्ष तक की आयु तक आप कभी भी खाता खुलवा सकते हैं।
  • खाता खोलने के लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) आवश्यक है।
  • बेटी के पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ्स भी आवेदन फ़ॉर्म में लगेंगे।
  • बेटी का आधार कार्ड नंबर भी माँगा जा सकता है।
  • अभिभावक के पहचान पत्र और फोटोग्राफ की आवश्यकता पड़ेगी।
  • इसके अतिरिक्त कोई भी और आवश्यकता होगी तो संबंधित डाकघर और बैंक शाखा आपकी सहायता करेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojna): Frequently Asked Questions

Questions (प्रश्न) Answers (उत्तर)
सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खुलवाएं? खाता किसी भी डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा में खोला जा सकता है। बेटी के 10 साल के होने से पहले ही खाता खुलवा लें। खाता खुलवाने में डाकघर तथा बैंक कर्मचारी आपकी सहायता करेंगे।
खाता कौन से बैंक और डाकघर में खोला जा सकता है? खाता सभी डाकघर में खोला जा सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सुकन्या खाता खोला जा सकता है।
इस खाते में न्यूनतम तो अधिकतम कितने रुपए जमा कर सकते हैं? सुकन्या समृद्धि खाता कम से कम 250 रुपये के साथ खोला जा सकता है। एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख जमा किए जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि योजना के क्या लाभ हैं?  इस योजना के अंतर्गत खाता खोलने पे ज्यादा ब्याज दर के साथ बचत की जा सकती है। खाता परिपक्व होने के बाद राशि को बेटी की शादी तथा उच्च शिक्षा में प्रयोग किया जा सकता है।
सुकन्या खाता खोलने के लिए क्या क्या जरूरी कागजात चाहिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटोग्राफ, अभिभावक का पहचान पत्र तथा फोटोग्राफ आदि कागजात देने होंगे।
क्या सुकन्या खाता को एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रान्सफर किया जा सकता है? हाँ सुकन्या खाता को ट्रान्सफर किया जा सकता है।
सुकन्या खाते में पैसे कैसे जमा किए जा सकते है? सुकन्या समृद्धि खाते में पैसे कैश द्वारा, चेक या डिमांड ड्राफ्ट द्वारा जमा किया जा सकता है। पैसे नेट बैंकिंग से भी ट्रान्सफर किए जा सकते हैं।
सुकन्या समृद्धि खाता कितने वर्षों में परिपक्व (mature) होगा? सुकन्या खाता 21 साल की अवधी के बाद ही परिपक्व होगा। हालांकि यदि बेटी की शादी हो जाती है तो भी खाता को परिपक्व माना जायेगा।
क्या खाते के परिपक्व होने से पूर्व भी राशि निकाली जा सकती है? बेटी के 18 वर्ष के होने के बाद 50 फीसदी राशि बेटी की उच्च शिक्षा या शादी जैसे विषयों के लिए निकाली जा सकती है। इसके लिए बैंक अथवा डाकघर को आवेदन देना होगा।
क्या सुकन्या समृद्धि खाते को मच्योरिटी से पहले बंद किया जा सकता है? यदि सुकन्या समृद्धि खाता धारक की अकस्मात मृत्यु हो जाती है तो अभिभावक डैथ सर्टिफिकेट के आधार पर खाता बंद करने के लिए आवेदन दे सकते हैं। पैसा ब्याज सहित अभिभावक को वापस मिल जायेगा।
यदि किसी वित्तीय वर्ष में सुकन्या खाते में कोई भी राशि जमा नहीं हुयी तो क्या होगा? ऐसी परिस्थिति में 50 रुपये की सालाना पेनल्टी देकर खाता को चालू किया जा सकता है। साल की न्यूनतम राशि को भी जमा करना पड़ेगा।

Ayushman Bharat Yojna

सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ी नयी जानकारी (Facts About Sukanya Samriddhi Yojna)

  • भारत सरकार ने सुकन्या खाता में जमा करने के लिए न्यूनतम राशि की सीमा 1000 रुपये से कम करके 250 रुपये मात्र कर दी है।
  • न्यूनतम राशि कम होने से गरीब से गरीब व्यक्ति भी इस योजना से जुड़ सकता है।
  • खाते में 14 साल तक निवेश करना होता है जबकि जमा की हुयी राशि खाते के परिपक्व होने के बाद ही मिलेगी।
  • जमा राशि पर धारा 80सी के तहत कर छूट मिलेगी।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में अभी ब्याज दर 8.1 फीसदी है। हालांकि भारत सरकार परिस्थियों के अनुसार ब्याज दर में परिवर्तन करती रही है।
  • इस योजना के तहत विभिन्न सुकन्या खातों में 20000 करोड़ से भी ज्यादा धनराशि जमा हो चुकी है।
  • इस योजना के तहत देश में लगभग 1.5 करोड़ सुकन्या खाते खुल चुके हैं।

Pradhan Mantri Mudra Yojna

यहाँ दिये गए संपूर्ण तथ्य भारत सरकार तथा आरबीआई की वैबसाइट से लिए गए हैं। योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आप संबंधित विभाग से बात कर सकते हैं।