Makar Sankranti 2022: Muhurat, Pooja Vidhi, Date, Timings: मकर संक्रांति संबंधित जरूरी बातें जैसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, समय तथा तिथि यहाँ देखें

Makar Sankranti 2022 Shubh Muhurat, Date, Pooja Vidhi: मकर संक्रांति को हिंदु रीति रिवाजों के अनुसार बहुत पवित्र माना जाता है। इस त्योहार को अलग अलग प्रदेशों में लोग अलग अलग नामों से जानते हैं। जैसा की आप जानते हैं भारत विविधता में एकता का परिचायक है, यहाँ एक ही त्योहार को अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति की बात करे तो इसे उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) ही बोलते हैं परंतु दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल (Pongal) तथा असम में बीहू (Bihu) नाम से मनाया जाता है।

इस त्योहार के दिन एक अलग ही ऊर्जा व उत्सव का माहौल होता है। लोग अच्छे अच्छे पकवान बनाते हैं और पतंगबाजी तथा अन्य खेलों को आयोजन भी किया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गुजरात की पतंगबाजी देश विदेश में प्रसिद्ध है। यहाँ हम आपको मकर संक्रांति संबंधित जरूरी जानकारी जैसे शुभ मुहूर्त, पूजा विधि समय तथा मनाने की तिथि आदि दी गई है।

Makar Sankranti is an auspicious occasion as per Hindu beliefs and people who are following Hinduism around the globe celebrate Makar Sankranti with great joy and happiness. We know that India is a country of different faiths, religions and castes etc. where people enjoy oneness being an Indian. Brief information about the Makar Sankranti is given in this article below.

मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को पूरे देश में धूम धाम से मनाया जायेगा। हालांकि यह त्योहार सामान्यतः देश के उत्तरी भाग में मनाया जाता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, तथा उत्तराखंड आदि राज्यों में इस त्योहार की बड़ी धूम रहती है। 

Makar Sankranti 2022 Date & Shubh Muhurat

मकर संक्रांति का दिन बहुत ही हर्ष व उल्लास का दिन होता है। यह त्योहार हर साल 14 या 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन गंगा स्नान बहुत ही शुभ तथा लाभकारी माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से सभी तरह कि पाप मिट जाते हैं।इस दिन सूर्य भगवान कि पूजा कि जाती है। मकर संक्रांति 2022 के लिए शुभ मुहूर्त तथा तिथि नीचे दी गयी है।

When is Makar Sankranti in 2022?

मकर संक्रांति के लिए लोगों के मन में यह प्रश्न रहता है कि संक्रांति कब है, शुभ मुहूर्त कौन सा होगा। यहाँ मकर संक्रांति 2022 शुभ मुहूर्त तथा तिथि दी गई है:

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 2022 तिथि 14 जनवरी 2022 (शुक्रवार)
मकर संक्रांति पुण्य काल 02.43 PM से 05.20 PM
मकर संक्रांति पुण्य काल समयावधि 2 घंटे 37 मिनट
मकर संक्रांति महा पुण्य काल 02.43 PM से 04.30 PM
मकर संक्रांति महा पुण्य काल समयावधि 1 घंटा 47 मिनट

How to Celebrate Makar Sankranti (कैसे मनाये मकर संक्रांति, पूजा विधि)?

हिंदु धर्म में आस्था रखने वाले सभी अनुयायी मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान की उपासना करते हैं और यह दिन इस कार्य के लिए बहुत ही शुभ तथा फलदायक होता है। यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। इस दिन मुहूर्त के अनुसार यदि स्नान तथा दान किया जाये तो यह लाभकारी होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य भगवान उत्तरायण होते हैं और इसके साथ ही सभी मंगलिक कार्य भी आरंभ हो जाते हैं। स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल, लाल वस्त्र, लाल फूल,गुड़, गेहूँ, सुपारी आदि दक्षिणा अर्पित की जाती है। लोग अपनी आस्था के अनुसार दान दक्षिणा भी करते हैं। इस दिन खिचड़ी खाना तथा खिचड़ी खिलाने का विशेष महत्व है।

Importance of Makar Sankranti in Hindu Calendar

  • जैसा कि हमने ऊपर बताया है, यह त्योहार अपने आप में उमंग और उल्लास लेकर आता है। एक अलग प्रकार का ऊर्जा का वातावरण तैयार होता है।
  • इस दिन से सूर्य उत्तरायण जाता है तथा दिन बड़े होने लगते हैं।
  • देश भर में पतंगोत्सव मनाया जाता है और कहीं कहीं तो बहुत बड़े आयोजन होते हैं और इसे खेल के रूप में खेला जाता है।
  • इस दिन लोग काला कपड़े पहनते हैं जो कि इस दिन के लिए शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि काले कपड़े इस दिन जो भी सूर्य से निकलने वाली पॉज़िटिव एनर्जि होती है उसे अवशोषित कर लेते हैं।
  • मुहूर्त के अनुसार नहाने, दान दक्षिणा करने के बाद लोग खुद खाते हैं।
  • ऐसी भी मान्यता है जो लोग इस दिन देह त्यागते हैं वे मोक्ष को प्राप्त होते हैं।
  • मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का प्रचलन है। यह खिचड़ी हमेशा नए धन/चावल से बनती है।

मकर संक्रांति के खिचड़ी खाने का महत्व (Significance of Eating Khichdi in Makar Sankranti)

मकर संक्रांति के उपलक्ष में देश में फसल कटाई का त्योहार मनाया जाता है। नए नए धान से बनी खिचड़ी को सूर्य भगवान को भी अर्पित किया जाता है और उसके बाद खाया जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना वो भी नए चावल से बनी बहुत ही शुभ होता है। इसे फसल कटाई के त्योहार के रूप में जाना जाता है।चारों तरफ खुशी का एक वातावरण होता है। इसी त्योहार को दक्षिण भारत में अलग रूप में पोंगल (Pongal) मनाया जाता है तथा असम में बीहू (Bihu), केरल में ओणम (Onam) मनाया जाता है।

List of Important Days

Festivals Related to Makar Sankranti

जैसे कि हमने आपको ऊपर बताया है मकर संक्रांति को देश में अलग अलग रूपों या अलग अलग त्योहारों से मनाया जाता है। कुछ प्रमुख त्योहार इस प्रकार हैं:

उत्तरायण (Uttarayan)

Uttarayanका त्योहार मूलतः गुजरात में फसल कटाई के समय मनाया जाता है। गुजरात में इस त्योहार को बहुत ही हर्षो उल्लास से मनाया जाता है। पतंगबाजी का त्योहार (Kite festival) बहुत उत्साह से लोग मानते हैं। गुड और मूंगफली लोग बड़े चाव से खाते हैं। उनधियु (Undhiyu) जो कि गुजरात में प्रसिद्ध है उत्तरायण के मौके पे बनाया जाता है।

पोंगल (Pongal)

पोंगल दक्षिण भारत के तमिल नाडु राज्य में बहुत बड़े पैमाने पे मनाया जाता है। यह त्योहार भी फसल कटाई कि खुशियों में मनाया जाता है। इस त्योहार के माध्यम से लोग भगवान इंद्रा को धन्यवाद करते हैं जिहोने समय पे वर्षा की जिससे उत्पादन अच्छा हुआ। भगवान सूर्य और इंद्रा की पूजा की जाती है। पोंगल के दूसरे दिन चावल दूध बनाके भगवान सूर्य को चढ़ाया जाता है। वही प्रसाद के रूप में बांटा जाता है। तीसरे दिन मट्टू पोंगल (Mattu Pongal) मनाया जाता है जो कि भगवान शिव के बैल “बसवा” को समर्पित है। चौथे दिन के पोंगल को कन्नुम पोंगल जिसमे महिलाएँ कई तरह की पूजा करती हैं।

लोहड़ी (Lohri)

मकर संक्रांति के दिन पंजाब में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। पंजाब के लोग फसल कटाई के इस त्योहार बड़े मन से मनाते जो कि बहुत ही प्रसिद्ध है और देश के बाकी हिस्से में भी लोग इसे मनाते हैं। गुड़, मूंगफली गज़क, पॉपकॉर्न आदि खाया तथा बांटा जाता है।

ओणम (Onam)

केरल में इस दिन ओणम त्योहार को बड़े हर्षो उल्लास से मनाया जाता है। ओणम 10 दिनो तक मनाया जाता है। यह त्योहार महाबली असुर को समर्पित है जो पाताल लोक से पृथ्वी लोक पे आते हैं। महाबली असुर को मानवता के लिए सबसे दयालु माना जाता है। लोग पारंपरिक वस्त्र पहन कर इस त्योहार को मनाते हैं। ओणम त्योहार में सबसे ज्यादा जो चर्चा का विषय होता है वो है नाव रेस (Boat Race). केरल में यह त्योहार साल का सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

Bhogali Bihu/Magh (बीहू)

असम में बीहू का पर्व जो फसल कटाई  के उपलक्ष में मनाया जाता है बहुत ही उमंग के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार 13 जनवरी से शुरू हो जाता है और एक हफ्ते तक चलता है। इस त्योहार में चावलो का केक जिसे शुंगा पीठा (Shunga Pitha), तिल पीठा (Til Pitha) तथा नारियल की मिठाई बनायी जाती है।

Hindu Calendar 2022

मकर संक्रांति की अग्रिम शुभकामनाए सभी देशवाशियों को। हम यही कामना करते हैं कि ये त्योहार सभी के जीवन में खुशियाँ लाये।

Leave a Comment