One Nation One Ration Card Scheme: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड

One Nation One Ration Card Scheme: यह भारत सरकार की बहुत जन कल्याणकारी योजना है जिसके अंतर्गत पूरे देश में एक ही राशन कार्ड चलेगा। यदि आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं तो आप वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन ले सकते हैं। भारत सरकार ने यह घोषणा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत की है। जैसे की आप जानते है प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘Atmnirbhar Bharat Abhiyan’ के तहत 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है जिससे की देश कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर से निकला जा सके।

वन नेशन वन राशन कार्ड स्कीम क्या है?

सरकार द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना के तहत एक सरकारी योजना की घोषणा की गयी है जिसके तहत देश के सभी गरीब लोगों को राशन उपलब्ध कराया जायेगा। इस योजना के अनुसार संपूर्ण देश एक ही राशन कार्ड लागू होगा। इस योजना के तहत जो राशन कार्ड जारी होंगे वे पूरे देश में मान्य होंगे। इसके लिए सरकार ने एक बहुत ही बृहद योजना बनायी है। यह योजना 1 अगस्त 2020 से लागू होगी। इस योजना के शुरू होने के बाद देश मजदूर वर्ग की बहुत बड़ी समस्या हल हो जायेगी और वे अपना राशन किसी भी राज्य में ले सकेंगे और इससे उनके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

Benefits of One Nation One Ration Card Scheme

  • इस योजना के शुरू होने से देश बहुत बड़ी मात्रा में देश के गरीबों तक राशन पहुँचा सकता है।
  • देश के गरीब मजदूर अपने हिस्सेg का राशन किसी भी राज्य में जाकर ले सकते हैं जबकि पहले ऐसा नहीं हो पाता था।
  • योजना के लागू होने से भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी।
  • राज्य सरकारें एक राशन कार्ड जारी करेंगी जो हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।
  • कार्ड में 10 अंक होंगे जिसमे शुरू के दो अंक राज्य कोड होंगे।

Leave a Comment